Breaking :
||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर
Thursday, May 2, 2024
चंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: गरीब रथ ट्रेन से रांची जा रही महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत, रेलवे फाटक बंद होने से समय पर नहीं मिल सकी चिकित्सा सुविधा

लातेहार : गरीब रथ ट्रेन से दिल्ली से रांची जा रही रीता देवी 52 वर्ष पति मदूरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव की मौत शुक्रवार को टोरी रेलवे स्टेशन से अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई। रेलवे फाटक बंद होने की वजह से उन्हें चिकित्सा सुविधा समय पर मुहैया नहीं कराया जा सका।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गरीब रथ के कोच नंबर 16 बर्थ नंबर 71 में उक्त महिला अपनी बेटी के साथ रांची जा रही थी। इसी क्रम में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी। इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई। डिप्टीकंट्रोल बरकाकाना के द्वारा इसकी सूचना टोरी स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार को दी गई।

हालाकि पूर्व से ही तोरी रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी। एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा ले जाया जा रहा था, लेकिन फाटक बंद होने के कारण उन्हें कुछ देर वहां रुकना पड़ा। जब एम्बुलेंस अस्पताल पहुंची तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि वे अपनी बेटी की शादी में भाग लेने के लिए दिल्ली से धुर्वा रांची स्थित अपने घर जा रही थी। परिजनों की माने तो वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थी।