Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: प्रशिक्षण के लिए जा रहे जैप 8 के जवान की हृदय गति रुकने से निधन

लातेहार : लेस्लीगंज से रांची के टाटीसिल्वे प्रशिक्षण के लिए जा रहे हैं जैप आठ के जवान शशिकांत मिश्रा की मृत्यु अमझरिया पुलिस पिकेट के समीप हृदय गति रुक जाने के कारण शुक्रवार को हो गई।

घटना के संबंध में सैप जवान अभिषेक कुमार पासवान ने बताया कि हम सभी जैप के जवान लेस्लीगंज से बस में सवार होकर टाटीसिल्वे रांची प्रशिक्षण के लिए जा रहे थे। अमझरिया पुलिस पिकेट के समीप हमारे साथी जवान शशिकांत मिश्रा ने बेचैनी एवं गर्मी लगने की शिकायत की और गाड़ी रुकवाने को कहा। बस रुकने के बाद वे नीचे उतरे व बैठने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच वह बेहोश होकर गिर गए।

तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चँदवा लाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नंदकुमार पांडेय ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृतक जवान गढ़वा जिले के मंझिआव थाना के पृथ्वीपुर ग्राम के निवासी बताये जाते हैं। चंदवा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे बताये जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे।