Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: विभिन्न मामलों में फरार JJMP उग्रवादी पलामू के तरहसी से गिरफ्तार, जेल

लातेहार : सदर थाना पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP के उग्रवादी गुड्डू जी उर्फ गुड्डू मिश्रा उर्फ अरविंद कुमार मिश्रा (मनिका, लातेहार) को गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम तरहसी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सदर थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके विरुद्ध लातेहार थाना कांड संख्या- 92/2019 दिनांक 18/05/2019 धारा- 341/323/504/506/324/34 IPC 17 CLA एक्ट अंकित है। जिसमें वह लगातार फरार चल रहा था। इसके विरुद्ध माननीय न्यायालय से इस्तेहार भी निर्गत था। उग्रवादी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापामारी में पुलिस अवर निरीक्षक रुपलाल प्रसाद, शत्रुघन सिंह और तरहसी थाना की पुलिस शामिल थे।