Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

बालूमाथ: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, 5 घायल

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के मुरपा ग्राम में आज भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें 5 लोग घायल हो गए हैं।

घायलों में एक पक्ष के मोहम्मद कलीम मियां के पुत्र मोहम्मद आलम मियां, मोहम्मद अफजल मियां के पुत्र मोहम्मद सफकत आलम तथा दूसरे पक्ष के मोहम्मद फारुख मियां के पुत्र मोहम्मद शाहिद आलम, मोहम्मद याकूब मियां के पुत्र मुमताज मोहम्मद तथा मोहम्मद अबरारउल हक का पुत्र मोहम्मद इस्लाम शामिल है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर अशोक ओड़िया ने किया। इस मारपीट की घटना में मोहम्मद आलम मियां का सिर फट गया है और शरीर के कई अंगों में चोटें आई है। शेष लोग आंशिक रूप से घायल हुए हैं।

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

इधर दोनों ही पक्ष द्वारा थाने में अलग-अलग आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसके आधार पर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।