Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

ब्रेकिंग : विशाल चौधरी के ठिकाने पर भारी मात्रा में नकदी बरामद, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई

रांची : विशाल चौधरी के ठिकाने से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। ईडी ने कैश काउंट करने के लिए बैंक नोट काउंटिंग मशीन का ऑर्डर दिया है ।

साहेबगंज के डीएमओ विभूति कुमार से बातचीत के बाद ईडी ने आज सुबह से बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। झारखंड और बिहार में अलग-अलग जगहों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है।

आपको बता दें कि रांची में भगवती कंस्ट्रक्शन करीब छह जगहों पर छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि यह कंपनी अनिल झा की है। ईडी ने अशोकनगर में भगवती कंस्ट्रक्शन के ठिकाने पर भी छापेमारी की है। माना जा रहा है कि ईडी को अनिल झा के भगवती कंस्ट्रक्शन और पूजा सिंघल के संबंधों की जानकारी मिली है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

रांची में विशाल चौधरी के ठिकानों पर भी छापेमारी जारी है। अशोक नगर गेट नंबर स्थित विशाल चौधरी के आवास पर ईडी की टीम जमी हुई है। चौधरी को राज्य के एक वरिष्ठतम अधिकारी का करीबी बताया जाता है जो इस समय सत्ता के काफी करीब है। ईडी के वरिष्ठ अधिकारी लगातार चौधरी के आवास पर पहुंच रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विशाल चौधरी के ठिकाने से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। ईडी ने कैश काउंट करने के लिए बैंक नोट काउंटिंग मशीन का ऑर्डर दिया है। ज्ञात हो कि इससे पहले आईएएस पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार सिंह के पास से 17 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद हुई थी। उस समय भी ईडी ने नोट गिनने के लिए मशीन का सहारा लिया था।