Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडल

पलामू : खुदाई में मिली अष्टधातु से निर्मित माँ दुर्गा की मूर्ति

झारखंड के पलामू ज़िला के हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत बराही गांव में जमीन की खुदाई के दौरान मां दुर्गा की मूर्ति मिली है। गांव में बजरंगबली की 105 फीट ऊंची प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठान का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बुधवार को प्रवचनकर्ता स्वामी सुंदर जी महाराज के निर्देश पर जमीन की खुदाई की गई। इसमें अष्टधातु से निर्मित मां दुर्गा की प्रतिमा मिली है। जमीन की खुदाई में JCB की मदद ली गई। इसी दौरान मां दुर्गा की करीब डेढ़ फीट की मूर्ति मिली।

मूर्ति मिलने के बाद माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। दूर-दूर से मूर्ति को देखने के लिए देर रात तक लोगों का पहुंचना जारी रहा। मूर्ति कब की है। यह अब तक साफ नहीं हो सका है। मूर्ति मिलने के बाद श्रद्धालुओं की ओर से भजन कीर्तन का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है।

मालूम हो कि हुसैनाबाद के बराही गांव में दो मई से लक्ष्मी नारायण यज्ञ शुरू हुआ। यज्ञ के साथ स्वामी सुंदर जी महाराज हर दिन प्रवचन कर रहे हैं। इसी बीच बुधवार को स्वामी सुंदर महाराज जी ने प्रवचन स्थल के पास की जमीन की खुदाई का निर्देश दिया। स्वामी जी के आदेश पर यज्ञ समिति के लोगों ने JCB से प्रवचन स्थल के जमीन की खुदाई कराई। इसमें डेढ़ फीट ऊंची दुर्गा मां की मूर्ति बरामद की गई।

गांव में 105 फीट ऊंची दक्षिणी मुखी महावीर हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सात मई को होनी है। सोमवार को कलश स्थापना किया गया था। बुधवार से यज्ञ प्रारंभ हुआ। लोगों का कहना है कि प्रवचन करते हुए महाराज जी अचानक रोने लगे। लोगों ने इसका कारण पूछा तब उन्होंने कहा कि यहां जमीन के नीचे कुछ है। करीब चार फीट की खुदाई करने के बाद मां दुर्गा की मूर्ति मिली।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें