Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
गारूलातेहार

कार्डधारकों को समय पर नहीं मिल रहा था राशन, मामला सामने आने के बाद एमओ के नेतृत्व में किया गया राशन का वितरण

Garu News

गोपी कुमार सिंह/लातेहार

लातेहार : जिले के गारू प्रखंड अंतर्गत घसीटोला पंचायत के पतरातू गांव में मार्च माह का राशन डीलर जुल्फन सिंह द्वारा 200 से अधिक पीडीएस कार्ड धारकों का वितरण नहीं किया जा रहा था। जिस कारण कार्ड धारकों में डीलर के प्रति आक्रोश था। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के डीलर जुल्फन सिंह पर आरोप लगाया था कि जुल्फन सिंह द्वारा मनमाने ढंग से राशन वितरण किया जा रहा है।

बाद में मामला सामने आने के बाद प्रखंड खाद्य आपूर्ति अधिकारी शंभू राम ने संज्ञान लेते हुए पतरातू गांव के सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कार्डधारकों के बीच मार्च माह का राशन वितरित किया। उन्होंने डीलर को समय पर कार्डधारकों के बीच राशन बांटने के निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि अगर दोबारा राशन वितरण की शिकायत आती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि एमओ के हस्तक्षेप के बाद कार्डधारकों को राशन उपलब्ध करा दिया गया है। जिससे कार्डधारकों ने राहत की सांस ली है।

Garu News