Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
लातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, जीजा साले की लड़ाई में गयी थी चाचा ससुर की जान

लातेहार हेरहंज में फायरिंग

प्रदीप यादव/हेरहंज

लातेहार : हेरहंज थाना क्षेत्र के चिरु गांव में बुधवार की रात जीजा साले के आपसी विवाद में हुई गोलीबारी में चाचा ससुर की मौत हो गई थी। पुलिए ने इस घटना के आरोपी रविंद्र नाथ गंझू उर्फ रवि गंझू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या था मामला

रविंद्र नाथ गंझू उर्फ रवि गंझू बुधवार को हेरहंज प्रखंड के चिरु गांव स्थित अपने ससुराल आया था। ससुराल में पार्टी थी। पार्टी में रवि गंझू का साला बबलू गंझू भी मौजूद था। किसी बात पर रवि और बबलू में विवाद हो गया था। इस बीच रवि अपने हथियार से बबलू गंझू पर फायरिंग करने लगा था। गोलियों की आवाज सुन कर रवि के चाचा ससुर सन्तोष गंझू बीच बचाव करने लगे, तो इस दौरान सन्तोष गंझू के गुप्तांग में चोट लग गई, जिससे वह जमीन पर गिर गया। इस दौरान उसके सर पे भी चोटें लगी थी जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत हेरहंज थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही हेरहंज थाना पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर त्वरित कारवाई करते हुए रविन्द्र नाथ गंझू उर्फ रवि गंझू को 315 बोर का 01 राइफल, 74 जिंदा कारतूस, नाइन एमएम का 01 पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस, 03 खोखा, 02 कारतूस का पिलेट व कारतूस रखने का एक बैग के साथ गिरफ्तार किया है।

इस मामले में आरोपी के विरुद्ध हेरहंज थाना कांड संख्या 12/22 धारा 307, 302 भादवी 25 (1-b) a /26/27/30 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : हेरहंज : जीजा साले की लड़ाई में चाचा ससुर की हुई मौत

लातेहार हेरहंज में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, जीजा साले की लड़ाई में गयी थी चाचा ससुर की जान