Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडलातेहारलोहरदगा

लातेहार-लोहरदगा सीमा पर पुलिस व माओवादियों के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में हथियार व गोली बारूद बरामद

latehar naxal news

गोपी कुमार सिंह/लातेहार

मुठभेड़ में दो नक्सलियों को गोली लगने की सूचना

लोहरदगा : पिछले कई दिनों से नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान आज दोपहर लातेहार-लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के केदलीटोली व दक्षिण पेशरार जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ में पुलिस व सशस्त्र बल को भारी पड़ता देख नक्सली दुर्गम पहाड़ी एवं जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। इसके बाद सुरक्षा बलों द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोली एवं अन्य सामग्री बरामद किया गया है।

मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस व सुरक्षा बल पिछले कई दिनों से लातेहार-लोहरदगा सीमा क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ तलाशी अभियान चला रहे है। इसी बीच आज दोपहर माओवादी कमांडर रवींद्र गंझू के दस्ते से सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई।

इस मुठभेड़ में सुरक्षा बालों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। इसके बाद सुरक्षा बालों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया। जहां से गोली समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किये गए हैं।

इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों को गोली लगने की सूचना है। लेकिन इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पायी है।

बरामद सामान
5-56mm इंसास रायफल एक, पिस्टल एक, जिन्दा गोली 1500, आईडी 13 , डेटोनेटर 187 , प्रेशर सिरिंज 40 , विस्फोटक पदार्थ 7 किलोग्राम, हैंड ग्रेनेड एक, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों समेत अन्य सामग्री बरामद किया गया है।

latehar naxal news


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *