Breaking :
||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार: ट्रैक्टर नहीं मिलने से नाराज टाना भगतों ने किया समाहरणालय का घेराव

Tana Bhagat revolt latehar

लातेहार : जिला प्रशासन द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं मिलने से नाराज 200 की संख्या में आये महात्मा गांधी के अनुयायी टाना भगतों ने हाथ में तिरंगा लिए आज समाहरणालय का घेराव किया। इस दौरान टाना भगतों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आदिवासी टाना भगत संघ के जिलाध्यक्ष परमेश्वर टाना भगत ने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा पिछले तीन सालों से हमें ट्रैक्टर देने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन आज तक ट्रैक्टर नहीं दिया गया। जिला प्रशासन के इस रवैये से ऊब कर आज हम टाना भगत एकजुट होकर ट्रैक्टर की मांग को लेकर प्रदर्शन करने को बाध्य हो गए। यह तो एक टेलर है यदि हमें ट्रैक्टर नहीं दिया जाता है तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

टाना भगतों द्वारा समाहरणालय का घेराव किये जाने की सूचना पर पहुंचे लातेहार डीटीओ संतोष कुमार सिंह ने उनसे वार्ता की। वार्ता के दौरान डीटीओ ने उन्हें शुक्रवार को ट्रैक्टर दिए जाने की बात कही। जिसके बाद टाना भगतों ने अपना आंदोलन समाप्त किया।

डीटीओ के आश्वासन के बाद आदिवासी टाना भगत संघ के सचिव बहादुर टाना भगत ने कहा कि यदि शक्रवार को हमें ट्रैक्टर नहीं दिया जाता है तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

https://thenewssense.in/category/latehar

https://www.facebook.com/newssenselatehar

Tana Bhagat revolt latehar


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *