Breaking :
||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी||लातेहार: टैंकर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार घायल, हेलमेट ने बचायी जान||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल
Saturday, April 27, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची हिंसा के उपद्रवियों के पोस्टर जारी, शहर के चौक-चौराहों पर लगाये गये फोटो, आप भी कर सकते हैं पहचान

रांची : जुमे की नमाज के बाद सड़क पर उतरे लोगों द्वारा की गई हिंसा और हिंसा की घटना के बाद फैली अशांति के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर पुलिस का रवैया और सख्त हो गया है। पुलिस ने पथराव और ईंट-पत्थर चलाने वाले उपद्रवियों का पोस्टर जारी किया है। ये पोस्टर रांची के सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि इससे उपद्रवियों की सही पहचान की जा सकती है। राज्यपाल रमेश बैस के निर्देश के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है। सोमवार को राज्यपाल रमेश बैस ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को राजभवन बुलाया था। उन्होंने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली थी। यह भी पूछा गया कि इस मामले में उनके द्वारा क्या कार्रवाई की गई है।

राज्यपाल ने जताई थी नाराजगी

घटना पर नाराजगी जताते हुए राज्यपाल रमेश बैस ने अधिकारियों से पूछा था कि जब उन्हें पता था कि रांची में करीब 150 लोग उपद्रव कर सकते हैं तो उन्होंने पहले से ठोस कार्रवाई की तैयारी क्यों नहीं की? राज्यपाल के इस सवाल का अधिकारी सही जवाब नहीं दे पाए। राज्यपाल उनसे पूरी तरह असंतुष्ट लग रहे थे। राज्यपाल से मिलने गए अधिकारियों में पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा, एडीजी संचालन संजय आनंद लातकर, रांची के उपायुक्त छवि रंजन, एसएसपी सुरेंद्र झा शामिल थे। डीजीपी ने राज्यपाल के सामने स्वीकार किया कि खुफिया विभाग ने लगभग 150 लोगों को अराजकता फैलाने के संदेह में इनपुट दिया था।

रांची की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

राज्यस्तरीय टीम कर रही घटना की जांच

हालांकि इस मामले में राजभवन की ओर से गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। देखना होगा कि मंत्रालय अब क्या कदम उठाता है। वहीं झारखंड सरकार की दो सदस्यीय टीम भी मामले की जांच कर रही है। सोमवार को टीम के अधिकारी मौके पर गए थे। आज टीम के सदस्य संबंधित अधिकारियों से पूछताछ कर रहे हैं। यह रिपोर्ट झारखंड सरकार को सौंपी जानी है। यह जांच दल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर गठित किया गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाती है या नहीं।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

घटना पर राजनीति शुरू

इस घटना को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक बयान भी आया, जिसमें उन्होंने घटना के पीछे छिपे एजेंडे को समझने की जरूरत भी बताई थी। इस बयान पर बाबूलाल मरांडी ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने हेमंत सोरेन को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की थी। यानी कहा जा सकता है कि इस मुद्दे पर बीजेपी और झामुमो के बीच सियासत भी चल रही है।

advt

रांची हिंसा पोस्टर जारी