Friday, April 18, 2025
पलामूपलामू प्रमंडल

लातेहार: हेरहंज के हुम्बू गांव में बिजली गिरने से महिला घायल

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ, बालूमाथ थाना सीमा क्षेत्र से सटे हेरहंज थाना क्षेत्र के हुम्बू गांव में मंगलवार की शाम करीब पांच बजे बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।

घायल महिला की पहचान हुम्बू गांव निवासी स्वर्गीय इकरामुल खान की पत्नी रशीदा खातून के रूप में की गयी है, जिसे गंभीर हालत में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, जहां डॉ संजय सिद्धार्थ की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला घर के अंदर बैठी थी तभी जोरदार वज्रपात हुआ, जिससे वह घायल हो गयी। फिलहाल घायल महिला की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।