Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: सिविल कोर्ट ने हत्या के तीन आरोपियों को किया बरी, पिछले छह साल से जेल में थे बंद

लातेहार : सिविल कोर्ट ने हत्या के आरोप में पिछले करीब छह साल से कारावास की सजा काट रहे तीन लोगों को आज बरी कर दिया।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

जानकारी के अनुसार सत्रवाद संख्या 42/18 की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत में हुई। इस मामले में आरोपित मनिता कुमारी, किशुनदयाल उरांव व नागेंद्र उरांव को न्यायालय ने बरी कर दिया। विदित हो कि बचाव पक्ष का प्रतिनिधित्व विधिक सहायता रक्षा परिषद, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लातेहार द्वारा किया गया। जिसमें आरोपितों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उल्लेखनीय है कि झालसा के निर्देश पर एलएडीसीएस का गठन किया गया है। जिसमें विचाराधीन बंदियों, सजायाफ्ता बंदियों तथा आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता दी जानी है ताकि लम्बित मामलों में उनका पक्ष न्यायालय के समक्ष रखा जा सके तथा त्वरित निष्पादन हो सके।

मालूम हो कि इस मामले में बंद तीनों कैदी एक ही परिवार के हैं और पिछले छह साल से हत्या के आरोप में रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद थे।

Latehar Civil court News