Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने लोगों से सुनीं समस्यायें, समाधान के प्रयास का आश्वासन

लातेहार : मंगलवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने अपने कार्यालय कक्ष में जनसमस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग के संज्ञान में लाकर समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया।

बालूमाथ से धर्मजीत भुइयां ने मामला उठाया कि कोमर हरिजन टोला फुटबॉल मैदान में बिजली का तार लटका हुआ है, जो कभी भी खतरनाक हो सकता है। उपाध्यक्ष ने तत्काल विद्युत प्रमंडल लातेहार के कार्यपालक अभियंता से बात कर लटकते विद्युत तार को दुरुस्त कराने की हिदायत दी। पुनः हरिजन टोला अम्बेडकर नगर के पास स्थित विद्यालय में पानी की समस्या को दूर करने के लिए कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को नया बोरिंग करने का निर्देश दिया गया।

जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और उसके समाधान का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे प्रत्येक मंगलवार को लातेहार स्थित अपने कार्यालय में बैठती हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याएं सुनना है।

उपाध्यक्ष जिला परिषद के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी समस्याएं प्राप्त होती हैं। समस्याओं की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दी जाती है और विभाग के अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देशित भी किया जाता है। यह खुशी की बात है कि लोगों की समस्याओं का समाधान भी हो रहा है। कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल लातेहार द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जल नल योजना की सैकड़ों समस्याओं का समाधान किया जा चुका है तथा शेष समस्याओं को भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है और उन्होंने अधिकारियों को यह भी संदेश दिया कि आप जनता की समस्याओं को संवेदनशील होकर सुनें और उनका समाधान करने का प्रयास करें।

Balumath Latehar Latest News