Breaking :
||लातेहार: टैंकर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार घायल, हेलमेट ने बचायी जान||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडदक्षिणी छोटानागपुरलोहरदगा

लोहरदगा: प्रेमी-प्रेमिका के बीच खूनी संघर्ष, दोनों ने एक दूसरे का काटा गला

लोहरदगा : प्रेमी-प्रेमिका के बीच खूनी संघर्ष

लोहरदगा : सदर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन अनमोल क्रशर रोड पर युवक व युवती का गला बुरी तरह से कट गया। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। जहां दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया है. बताया जा रहा है कि यह एक ऐसे प्रेमी की कहानी है जो एक तरफा प्यार में धोखा खा जाता है। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

युवक व युवती दोनों एक दूसरे पर हत्या करने और फिर खुदकुशी करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लड़के की पहचान रांची जिले के इटकी बाजार तांड निवासी किशुन बैठा पुत्र शुभम बैठा के रूप में हुई है। जबकि लड़की की पहचान बोकारो जिले के बालीडीह शांति नगर निवासी महावीर उरांव की पुत्री अनुश्री लकड़ा के रूप में हुई है।

लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के अनमोल क्रशर रोड में रहने वाली एक बहन के घर शादी समारोह में लड़की अपनी मां के साथ आई थी। जहां लड़का भी उनसे मिलने पहुंचा था। कहा जा रहा है कि लड़के ने लड़की को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। जिसके बाद विवाद बढ़ गया और फिर चाकू से गला काटने की घटना हुई है। लड़के का कहना है कि लड़की ने पहले उसका गला काटकर मारने की कोशिश की और फिर खुद का गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

वहीं लड़की भी ऐसा ही बयान दे रही है. लड़की का कहना है कि लड़के ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा। जिसे उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद लड़के ने चाकू से उसका गला काट दिया और फिर खुद का गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

लोहरदगा प्रेमी प्रेमिका