Breaking :
||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी||लातेहार: टैंकर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार घायल, हेलमेट ने बचायी जान||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद
Saturday, April 27, 2024
बरवाडीहलातेहार

बरवाडीह में केन्द्रीय विद्यालय की स्वीकृति, जून-जुलाई से शुरू होगी नए सत्र की पढ़ाई

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : बरवाडीह रेलवे जोन में केंद्रीय विद्यालय खोलने की अंतिम स्वीकृति दे दी गई है। नया सत्र पूर्वी रेलवे स्कूल भवन में जून-जुलाई से अस्थायी रूप से शुरू होने की उम्मीद है।

केन्द्रीय विद्यालय संगठन के प्रतिनिधि व गढ़वा केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार वर्मा की टीम ने भवन व पानी समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद रेलवे स्टेशन रोड के किनारे केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण किया।

जानकारी के मुताबिक देशभर में 53 केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी मिल गई है। इसमें बरवाडीह का यह केंद्रीय विद्यालय भी शामिल है। वर्ष 2017-18 में इसी आरकेयू के पूर्व केंद्रीय महासचिव संतोष तिवारी ने केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए रेल विभाग का ध्यान आकर्षित किया था।

इसके बाद सांसद सुनील सिंह और समाजसेवी संतोषी शेखर सरकार से लगातार मांग कर रहे थे कि जल्द से जल्द सेंट्रल स्कूल खोला जाए। इसके लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इसके लिए सांसद ने केंद्रीय मंत्री और स्कूल संगठन के अधिकारियों से भी मुलाकात की थी। उनकी सार्थक पहल रंग लाती दिख रही है।

केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिलने पर नमो एप के लोकसभा सयोंजक दिलीप सिंह यादव, मनोज प्रसाद, सुनील कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, सुनील कुमार पाठक, अजय कुमार यादव, बीके पांडे, हिमांशु गुप्ता, आदित्य कुमार यादव, अख्तर अंसारी समेत कई लोगों ने बधाई दी है।

Barwadih News