Breaking :
||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय
Saturday, September 30, 2023
झारखंडरांची

रांची में आतंकवाद निरोधी दस्ते ने रुद्रा महतो गिरोह को हथियार और गोला-बारूद सप्लाई करने वाले को किया गिरफ्तार

रांची : आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने रुद्रा महतो गिरोह को हथियार और कारतूस मुहैया कराने वाले एक सप्लायर सत्यम कुमार सिंह को डोरंडा से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 7.65 का 20 गोली, मोबाइल और संदिग्ध कागजात बरामद किये गये हैं।

झारखंड पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने गुरुवार को बताया कि एटीएस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि कारतूस के लिए अभिमन्यु साहू ने 82 हजार 500 रुपये ऑनलाईन उपलब्ध कराया था। जब्त किये गये कारतूस के माध्यम से रूद्रा महतो गिरोह के सदस्यों के जरिये व्यापारियों एवं उद्योगपतियों में भय आतंक एवं दहशत का माहौल बनाकर रंगदारी की वसूली की योजना बनायी गयी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।