Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

हेमंत सोरेन की ED के समक्ष पेशी से पूर्व राजनीतिक पारा गर्म, UPA नेताओं का जुटान, मोराबादी में जमे झामुमो कार्यकर्ता

रांची : अवैध खनन लीज मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गुरुवार 17 नवम्बर को ईडी के समक्ष हाजिर होना है। मुख्यमंत्री की ओर से एक दिन पूर्व 16 नवंबर को ईडी के समक्ष पेश होने की इच्छा जाहिर की गई थी, लेकिन ईडी ने कर दिया है। अब उन्हें 17 नवंबर को ईडी के समक्ष हाजिर होना पड़ेगा। इसके बावत हेमंत सोरेन की ईडी के समक्ष पेशी को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर यूपीए की बैठक आयोजित कि हुई।

इधर, मुख्यमंत्री के पेश होने के पहले फिर से राजनीतिक पारा गर्म हो रहा है। खासकर सत्तापक्ष के लिए आज का दिन विशेष रहने वाला है। दिन भर बैठकों का दौर चलेगा। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बज कर 30 मिनट पर झामुमो विधायक दल की बैठक है। इसके बाद शाम चार बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलायी गयी है। देर शाम फिर मुख्यमंत्री आवास पर यूपीए विधायक दल की बैठक रखी गयी है।

मंगलवार देर शाम मुख्यमंत्री आवास पर झामुमो विधायक दल की बैठक हुई और यह तय हुआ कि महागठंबधन के सभी विधायकों को रांची में बुला लिया जाये। इसके बाद ही कांग्रेस विधायक दल की बैठक करने का निर्णय लिया गया।

इधर, झामुमो कार्यकर्ता मोरहाबादी मैदान में जुट रहे हैं। बताया जा रहा है कि 16 और 17 नवंबर को बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मोरहाबादी मैदान में रहेंगे। इसके पीछे का कारण यह है कि पार्टी की ओर से ईडी को अपनी ताकत दिखानी है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें