लातेहार: बालूमाथ में दो बाइक की टक्कर में दो युवक घायल, एक गंभीर, रिम्स रेफर
शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ
लातेहार : शुक्रवार की देर शाम बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के टमटमटोला पेट्रोल पंप के पास दो बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गये। घायलों में बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के दिवाकर नगर मुहल्ला निवासी गोलू लोहरा और चेताग गांव अंतर्गत कोठाताड़ टोला निवासी श्रवण मल्हार शामिल हैं।
लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। लेकिन सरवन मल्हार की स्थिति गंभीर व चिंताजनक देखते हुए चिकित्सक डॉ. संजय सिद्धार्थ ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।
इस घटना में सरवन मल्हार के सीने और माथे पर गंभीर और अंदरूनी चोटें आयी हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है, जबकि गोलू लोहरा आंशिक रूप से घायल हो गया है।
Balumath Latehar Latest News