झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग
रांची : झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है और कई प्रतीक्षा अधिकारियों को तैनात किया गया है। प्रतीक्षारत पंकज कुमार साव को सचिव, झारखंड राज्य आवास बोर्ड, रांची नियुक्त किया गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने राज्यपाल के आदेश से अधिसूचना जारी की है।
इनका हुआ ट्रांसफर
महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग में संयुक्त सचिव अनिरुद्ध कुमार सिन्हा को वित्त विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।
कैबिनेट सचिवालय और निगरानी विभाग के उप सचिव चंद्र भूषण प्रसाद को वित्त विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।
झारखंड राज्य आवास बोर्ड के सचिव जॉर्ज कुमार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।
साहेबगंज के कार्यकारी दंडाधिकारी संजय कुमार को बुंडू (रांची) का कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।
सहायक बंदोबस्त अधिकारी, रांची के पद पर कार्यरत अनुराग कुमार तिवारी को कैबिनेट सचिवालय एवं निगरानी विभाग में अवर सचिव नियुक्त किया गया है।
प्रतीक्षारत इन अधिकारियों की हुई पोस्टिंग
वेटिंग पंकज कुमार साव को झारखंड राज्य आवास बोर्ड का सचिव नियुक्त किया गया है।
वेटिंग खाखा सुशील कुमार को गुमला के चैनपुर का कार्यपालक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।
वेटिंग दीपांकर श्रीज्ञान को कैबिनेट सचिवालय एवं निगरानी विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
वेटिंग राजेश प्रजापति को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।
वेटिंग जितेंद्र कुमार देव को ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव बनाया गया है।