Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

उलिहातू पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से की मुलाकात

रांची : आदिवासी गौरव दिवस और झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज झारखंड के दौरे पर हैं. द्रौपदी मुर्मू खूंटी जिले के भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु पहुंचीं. उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उनके जन्म स्थान उलिहातु, खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात की.

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य की महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी ने भी उलिहातु में भगवान बिरसा मुंडा का दर्शन किया व श्रद्धांजलि अर्पित किया.

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची के बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस अवसर पर राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद उलिहातु से सेना के हेलीकॉप्टर से खूंटी के लिए रवाना हुए। उनके हेलीकॉप्टर ने सुबह 9.05 बजे एयरपोर्ट से उड़ान भरी। वहीं, सुबह 6.30 बजे सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी और पुलिस बल पहुंच गया था.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर लिखा- जोहर झारखंड! राज्य स्थापना दिवस पर, मैं झारखंड के सभी निवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं! मैं चाहता हूं कि झारखंड के लोग अपनी संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों को संजोएं और पर्यावरण के अनुकूल विकास के नए आयाम स्थापित करें।

सीएम हेमंत ने भी किया ट्वीट

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि आदरणीय राष्ट्रपति, आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी की उपस्थिति में मुझे पवित्र जन्मस्थली उलिहातु में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. पृथ्वी आबा भगवान बिरसा मुंडा दीर्घायु हों! जय जौहर! जय आदिवासी!