Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

अब दिलदार अंसारी ने इलेक्ट्रिक मशीन से झारखंड की बेटी रुबिका के किये 12 टुकड़े

साहिबगंज : देश दिल्ली में हुए ‘श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड’ की उस वीभत्स घटना को भूला भी नहीं है कि झारखंड के साहिबगंज जिले में हुई हत्याकांड ने सूबे को रुला दिया। साहिबगंज के बोरियो में विवाहिता रुबिका पहाड़िन (22) के कटर से 12 टुकड़े कर दिये। वह गोंडा पहाड़ की रहने वाली थी। शादी के बाद वह पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला में रह रही थी। पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।

शव के टुकड़े

शरीर के अंगों को घसीट रहे थे कुत्ते

पुलिस ने शनिवार देर रात बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमिन टोला स्थित एक पुराने बंद मकान के बाहर से रबिका पहाड़िन का शव 12 हिस्सों में बरामद किया। रुबिका के कटे अंगों को कुत्ते खींच रहे थे। साहिबगंज एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने रविवार सुबह घटना की पुष्टि की।

हत्या के बाद शरीर के किये बारह टुकड़े

उन्होंने बताया कि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक दिलदार अंसारी ने रुबिका से दूसरी शादी की थी। रुबिका पिछले कुछ दिनों से लापता थी। शनिवार की शाम रुबिका के परिजनों ने बोरियो थाने में उसके लापता होने की सूचना दी। शनिवार की रात एक महिला के शव के टुकड़े बरामद किये गये। महिला की हत्या के बाद उसके शरीर को बिजली के कटर जैसे किसी धारदार औजार से काटा गया है। रविवार सुबह से ही सर्च ऑपरेशन जारी है। इसमें डॉक्टरों की टीम को भी शामिल किया गया है। डॉग स्क्वायड भी शामिल है।

आरोपी के मामा के घर से धारदार हथियार बरामद

एसपी ने बताया कि रुबिका के प्रेमी दिलदार के सभी रिश्तेदारों के घर छापेमारी की गयी है। दिलदार के परिजनों की निशानदेही पर मुख्य आरोपी दिलदार के मामा मो. मोइनुल अंसारी के घर से हत्या में प्रयुक्त दो धारदार हथियार बरामद किये गये हैं। हालांकि मो. मोइनुल अंसारी मौके से फरार हो गया। बरामद शरीर के अंगों की पहचान बोरियो सीएचसी प्रभारी डॉ सलखू चंद हांसदा व डॉ विनोद कुमार बोरियो की टीम ने मानव अंगों के रूप में की है। घटनास्थल से एक अंगुली, एक कंधा, एक कूल्हा, एक हाथ, कमर का निचला हिस्सा, फेफड़े और पेट के हिस्से मिले हैं।

दिल्ली में आफताब ने श्रद्धा वॉल्कर की बेरहमी से कर दी थी हत्या

गौरतलब है कि कुछ समय पहले दिल्ली के छतरपुर इलाके में किराये के मकान में रह रहे आफताब पूनावाला ने झगड़े के बाद अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वॉल्कर की बेरहमी से हत्या कर दी थी। उसने श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े कर दिये और उन्हें 18 दिन तक फ्रिज में रखा। वह धीरे-धीरे शव के टुकड़े जंगल में फेंकता गया।