Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लोकसभा चुनाव: लातेहार में 22 हजार से अधिक नये मतदाता करेंगे मतदान

Latehar New Voters 2024

लातेहार : चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद चतरा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत लातेहार जिले में चुनाव की तैयारी तेज हो गयी है। चतरा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत लातेहार और मनिका विधानसभा क्षेत्र में 20 मई को मतदान होना है।

जिले में इस वर्ष 22000 से अधिक नये मतदाता मतदान करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए 18 वर्ष की उम्र पार कर लेने वाले नये मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा गया है। वहीं मतदान केंद्रो पर अत्यंत बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा का ख्याल भी रखा जायेगा। जिला प्रशासन के द्वारा मतदान केंद्रों को सुव्यवस्थित करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गयी है।

लातेहार जिला का पूरा इलाका चतरा संसदीय क्षेत्र में आता है। जिले में लातेहार और मनिका दो विधानसभा हैं। जिले में वोटरों की कुल संख्या 557912 है। इनमें नये वोटरों की संख्या 22644 है। अर्थात इस वर्ष 22644 युवक-युवतियों ने 18 वर्ष की उम्र को पूरा कर लिया। इसके बाद उनके नाम को मतदाता सूची में जोड़ा गया है। नये मतदाता पहली बार लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान करेंगे।

जिले में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 8693 मतदाता हैं। इन अत्यंत बुजुर्ग मतदाताओं के लिए पोलिंग बूथ पर सुविधा का ख्याल रखा जायेगा। इस संबंध में लातेहार डीसी गरिमा सिंह ने बताया कि जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 557912 है। मतदान के लिए 679 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। उन्होंने कहा कि अत्यंत बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोलिंग बूथ पर आवश्यक सुविधायें बहाल की जा रही हैं। डीसी ने बताया कि सभी पोलिंग बूथ का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। सभी पोलिंग बूथ पर पेयजल, शौचालय और रैंप की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रहेगी, ताकि मतदान के लिए जाने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो।

लोकसभा चुनाव के दौरान लातेहार जिले के मनिका विधानसभा क्षेत्र में 321 पोलिंग बूथ बनाये गये हैं। यहां कुल 256761 मतदाता मतदान कर सकेंगे। वहीं लातेहार विधानसभा क्षेत्र में 358 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जहां कुल 301151 मतदाता मतदान कर सकेंगे। जिले के पोलिंग बूथ पर सुरक्षा की भी व्यापक व्यवस्था रहेगी। हालांकि सुरक्षा कारण से कुछ मतदान केंद्रो को रीलोकेट भी किया गया है। कुल मिलाकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा चुनाव को पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने को लेकर तैयारी तेज कर दी गयी है।

Latehar New Voters 2024