Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Saturday, April 27, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडलोहरदगा

लोहरदगा: रविंद्र गंझू दस्ते के पांच माओवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

Lohardaga Maoist Arrested News

लोहरदगा : पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत पांच माओवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो कार्बाइन, दो देसी कट्टा, एक रिवाल्वर, एक कार्बाइन मैगजीन, कारतूस, खोखा के अलावा भाकपा माओवादी का पर्चा, पिट्ठू तथा चार एंड्राइड मोबाइल बरामद किया गया है। इस अभियान में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया है।

एसपी आर रामकुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों में सेरेंदाग थाना क्षेत्र के जुड़नी गांव निवासी 34 वर्षीय सुनील खेरवार उर्फ राज कुमार खेरवार, सेरेंदाग थाना क्षेत्र के हुंडी निवासी 35 वर्षीय मुन्ना लोहरा, सेरेंदाग थाना क्षेत्र के ऊपर तुरियाडीह निवासी 21 वर्षीय जीवन लोहरा, पेशरार थाना क्षेत्र के 21 वर्षीय सुखलाल नगेसिया एवं पेशरार थाना क्षेत्र के ईचवाटांड़ निवासी 29 वर्षीय समत नगेसिया को गिरफ्तार किया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ उग्रवादी सेरेंदाग थाना क्षेत्र में भ्रमणशील हैं। सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम में सेरेगदग, बगड़ू एवं सेन्हा थाना प्रभारी के अलावा जिला सशत्र बल, क्यूएटी तथा सीआरपीएफ 158 बटालियन के पदाधिकारी व पुलिस जवान शामिल थे। छापेमारी में पांच माओवादी उग्रवादियों को हथियार गोली के साथ गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू के दिशा-निर्देश पर सेरेंदाग थाना कांड संख्या 2/2023 के ग्राम पुनदाग में निर्माणाधीन पुल के साइट पर लगे दो ट्रैक्टरों को आग के हवाले किया गया था। सेरेंदाग कांड संख्या 3/2023 में मने पाठ से जुड़ने तक सड़क निर्माण कार्य में लगे संवेदक के मूर्ति को रास्ते में रोककर जानलेवा हमला किया गया था।

सेरेंदाग थाना कांड संख्या 6/2023 के तहत मने पाठ से जुड़ने तक सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी को माओवादियों ने जला दिया था व काम बंद करने के लिए रविंद्र गंझू भाकपा माओवादी संगठन के नाम का पर्चा छोड़ा गया था।

Lohardaga Maoist Arrested News