Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

देवघर में अपराधियों से मुठभेड़, दो जवान शहीद, थानेदार की गाड़ी पर भी फायरिंग, बाल-बाल बचे

देवघर : पुलिस और अपराधियों के बीच शनिवार की देर रात 12.30 बजे श्याम गंज रोड, अंडा पट्टी मोहल्ला, देवघर नगर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मछली व्यापारी सुधाकर झा की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये। यह मुठभेड़ नगर थाने से 500 मीटर की दूरी पर हुई। शहीद जवान साहिबगंज जिले के निवासी रवि कुमार मिश्रा और संतोष यादव हैं।

सूचना पाकर नगर थाना प्रभारी केके साहू कुशवाहा जवानों सहित मौके पर पहुंचे। इस दौरान अपराधियों ने थाना प्रभारी के वाहन पर फायरिंग भी की। इस घटना में थाना प्रभारी भी बाल-बाल बचे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में एक अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर एसपी सुभाष चंद्र जाट, एसडीपीओ पवन कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। गिरफ्तार दोनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों ने सुधाकर झा पर हमला किया। अपराधियों की सुरक्षा में तैनात दोनों पुलिसकर्मियों से मुठभेड़ हो गयी। इसी बीच गोली लगने से दोनों पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। मुठभेड़ के दौरान तलवारें भी चलीं।

सुधाकर झा के मुंशी पर भी कुछ दिन पहले जानलेवा हमला किया गया था। इसके बाद उन्होंने एसपी से सुरक्षा की मांग की। तब उनकी सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मियों को लगाया गया था। इस घटना में तलवारबाजी से सुधाकर झा भी घायल हो गये। दोनों पुलिसकर्मी शहीद हो कर मछली व्यापारी सुधाकर झा की जान बचाने में सफल रहे।

देवघर मुठभेड़ जवान शहीद