लातेहार: मनिका में आयोजित होली मिलन समारोह में भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव, पायल बनारसी और रंजन रंगीला मचायेंगे धमाल
कौशल किशोर पांडेय/मनिका
लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंजों पंचायत सचिवालय के समीप 4 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से विशाल होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव, पायल बनारसी और रंजन रंगीला के साथ 5 नृत्यांगना की पूरी टीम होली के गीतों पर जलवा बिखेरेंगे।
![](https://thenewssense.in/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Image-2023-02-19-at-8.43.44-PM-1024x461.jpeg)
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार को पंचायत सचिवालय बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से बच्चन यादव को अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
मौके पर गुलाब यादव, शिवानंद यादव, बलराम यादव और अरविंद यादव को उपाध्यक्ष, अंकित राज को सचिव,नागेंद्र यादव, नंदकिशोर यादव, अंजू यादव और पंकज यादव को महासचिव, सागर यादव, रोहित यादव उर्फ साइलोक को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं 35 लोगों को सक्रिय सदस्य बनाया गया।
![](https://thenewssense.in/wp-content/uploads/2023/02/Kidzee-Latehar-1024x576.jpg)
अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है। उन्होंने बताया कि मनिका में होली मिलन समारोह के आयोजन में सभी लोगों की मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह यादगार बनाने के लिए कमेटी के सभी पदाधिकारी और सदस्य तन मन और धन से जुटे हुए हैं।
मौके पर सकलदीप यादव, रामकुमार यादव, मथुरा यादव, नरेश यादव, अखिलेश यादव, प्रमोद यादव, कमलेश यादव, अजीत यादव, संतोष यादव, ओमप्रकाश यादव, लव यादव, संजय यादव, मिथिलेश यादव, बिनोद यादव समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
मनिका में अनुपमा यादव