Breaking :
||मंत्री आलमगीर का PS संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम गिरफ्तार||खबर का असर: बारियातू में तालाब से मिले वोटर आईडी कार्ड मामले में पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन निलंबित||पलामू: सड़क पर खड़े हाइवा में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और खलासी की मौत||8 मई को तेजस्वी यादव पलामू में करेंगे चुनावी सभा||लातेहार: तीन साल से फरार चल रहे तीन वारंटियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार||कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से मिला नोटों का पहाड़ : बाबूलाल मरांडी||अपडेट: नौकर के घर से अब तक मिले 40 करोड़ से ज्यादा कैश, नोट गिनते-गिनते मशीन खराब||Video: ED की दबिश, मंत्री आलमगीर के PS के नौकर के घर से मिला नोटों का ढेर||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार
Tuesday, May 7, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में लोको पायलट समेत तीन घायल, एक रिम्स रेफर

लातेहार : पहली घटना बालूमाथ-चंदवा मार्ग पर मकईयाटाड़ गांव के डीएवी मोड़ के पास की है। यहां बाइक दुर्घटना में रेलवे विभाग का एक लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल लोको पायलट की पहचान शंभू कुमार (34 वर्ष) पिता सीताराम प्रसाद सिंह ग्राम नालंदा बिहार के रूप में हुई है।

Balumath Latehar Latest News

घायल लोको पायलट को मकईयाटाड़ पुलिस पिकेट के जवानों ने बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार घायल शंभू कुमार धनबाद रेल मंडल अंतर्गत बालूमाथ में रेलवे का लोको पायलट के पद पर कार्यरत है। वह अपनी ड्यूटी पूरा कर मोटरसाइकिल से चंदवा जा रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन के चकमे में आकर वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सड़क दुर्घटना में घायल लोको पायलट को सिर सीना और चहरे में गंभीर और आंतरिक चोटें आयीं हैं।लोको पायलट की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है।

Balumath Latehar Latest News

दूसरी घटना बालूमाथ पुलिस अनुमडल क्षेत्र के बारियातू-फूलसु मार्ग पर बारियातू थाना क्षेत्र के डाढा मोड़ के पास की है। यहां बाइक दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक घायल हो गये। घायल युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के बालू भांग पंचायत अंतर्गत डाकादिरी निवासी विष्णु गंझू के पुत्र रंजीत गंझू एवं पुनीत गंझू के पुत्र संजीत गंझू के रूप में हुई है।

दोनों घायल युवकों को बारियातू थाना के पुलिस अवर निरीक्षक निर्मल कुमार मंडल एवं सशस्त्र बल की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर संजय सिद्धार्थ ने उनका इलाज किया।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार युवक बारियातू प्रखंड मुख्यालय से आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान डाढा मोड़ के पास वह अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये। इस हादसे में घायल दोनों युवकों को सिर, हाथ, पैर और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आयी हैं। फिलहाल दोनों युवकों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

Balumath Latehar Latest News