Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद||मंत्री आलमगीर का PS संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम गिरफ्तार||खबर का असर: बारियातू में तालाब से मिले वोटर आईडी कार्ड मामले में पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन निलंबित||पलामू: सड़क पर खड़े हाइवा में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और खलासी की मौत||8 मई को तेजस्वी यादव पलामू में करेंगे चुनावी सभा||लातेहार: तीन साल से फरार चल रहे तीन वारंटियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Tuesday, May 7, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, बूथ मजबूत करने पर दिया जोर

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित पूर्व विधायक सह भाजपा जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह के आवास पर भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता प्लान के तहत कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र बूथ मजबूत करने की जरूरत है। वहीं उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार में कोई सुरक्षित नही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश में हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ का नारा देकर आम आवाम को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में जनता हेमंत सोरेन को माकूल जबाव देगी। मौके पर संगठन महामंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया।

उक्त अवसर पर प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, मनोज सिंह प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख, मुकेश निरंजन सिन्हा, लातेहार जिला प्रभारी जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह, राजधानी यादव, मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार, सांसद प्रतिनिधि लव कुमार दुबे, शंकर दुबे, सत्यनारायण प्रसाद, विश्वनाथ राय, मंदीप कुमार, अमरेंद्र कुमार, अंकित राज, अजय प्रसाद, संदीप उरांव, रवि प्रसाद, छोटू राजा, बबन पासवान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।