Breaking :
||मंत्री आलमगीर का PS संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम गिरफ्तार||खबर का असर: बारियातू में तालाब से मिले वोटर आईडी कार्ड मामले में पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन निलंबित||पलामू: सड़क पर खड़े हाइवा में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और खलासी की मौत||8 मई को तेजस्वी यादव पलामू में करेंगे चुनावी सभा||लातेहार: तीन साल से फरार चल रहे तीन वारंटियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार||कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से मिला नोटों का पहाड़ : बाबूलाल मरांडी||अपडेट: नौकर के घर से अब तक मिले 40 करोड़ से ज्यादा कैश, नोट गिनते-गिनते मशीन खराब||Video: ED की दबिश, मंत्री आलमगीर के PS के नौकर के घर से मिला नोटों का ढेर||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार
Tuesday, May 7, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची पहुंचे झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत, 18 को लेंगे शपथ

रांची : झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार शाम रांची पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर नये राज्यपाल का स्वागत किया।

निवर्तमान राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने दी विदाई

इससे पहले निवर्तमान राज्यपाल रमेश बैस शुक्रवार दोपहर महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गये। रमेश बैस को भावभीनी विदाई देने के लिए खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई आला अधिकारी एयरपोर्ट पहुंचे।

इसमें मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी अजय कुमार सिंह, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, राज्यपाल के प्रधान सचिव नीतिन मदन कुलकुर्णी, डीआईजी अनीश गुप्ता, रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर शामिल थे।

18 को लेंगे शपथ

नवनियुक्त राज्यपाल राधाकृष्णन 18 फरवरी को सुबह 11:30 बजे राजभवन स्थित बिरसा मंडप में नये राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह उन्हें पद की शपथ दिलायेंगे।

भगवान बिरसा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।