Breaking :
||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी||लातेहार: टैंकर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार घायल, हेलमेट ने बचायी जान||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद
Saturday, April 27, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: डीसी ने स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान व कुष्ठ रोगी खोज अभियान 2023 का किया शुभारंभ

Leprosy Patient Search Campaign-2023

लातेहार : उपायुक्त भोर सिंह यादव ने सदर अस्पताल के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान एवं कुष्ठ रोगी खोज अभियान 2023 का शुभारंभ किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर उपायुक्त ने कहा कुष्ठ उन्मूलन के लिए दिनांक 30 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान एवं कुष्ठ रोगी खोज अभियान 2023 चलाया जायेगा। उन्होंने कहा शरीर में दाग और उस दाग में सूनापन होना कुष्ठ रोग का लक्षण है। शरीर में ऐसे लक्षण होने पर अविलम्ब डॉक्टर से जाँच करायें। दवा खाने से कुष्ठ रोग पूरी तरह से ठीक हो जाता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों से अपील किया कि कुष्ठ रोग के लक्षण वाले व्यक्ति को जाँच एवं ईलाज कराने के लिए प्रेरित करें।

जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि कुष्ठ रोग की वजह से कई तरह की शारीरिक समस्या हो सकती है। शरीर में कुष्ठ रोग के लक्षण होने पर छुपायें नहीं। नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जाँच करायें। उन्होंने लोगों से अपील किया कि कुष्ठ रोगी के साथ छुआछूत या भेदभावपूर्ण व्यवहार नहीं करें।

सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार ने जानकारी दिया कि दिनांक 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलने वाले अभियान के तहत लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा खोजी दल के घर-घर जाकर कुष्ठ रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जायेगा। इसके पश्चात उन व्यक्तियों की जाँच की जायेगी। जाँच में कुष्ठ रोग की पुष्टि होने पर उसका ईलाज प्रारम्भ किया जायेगा।

उन्होंने कहा दवा खाने से कुष्ठ रोगी पूरी तरह से स्वस्थ हो जाता है l 5 से कम दाग वाले कुष्ठ रोगी को 6 माह तक दवा खाना होता है। 5 से अधिक दाग वाले कुष्ठ रोगी को 1 वर्ष तक दवा खाना होता है।

जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ शोभना टोप्पो ने कुष्ठ रोगी खोज अभियान – 2023 के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी।

इसके पश्चात उपायुक्त भोर सिंह यादव, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणी तिर्की के द्वारा कुष्ठ मरीजों को कुष्ठ उपचार किट मग एवं चप्पल प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन ने लोगों को जिले से कुष्ठ रोग के उन्मूलन में अपना योगदान देने की शपथ दिलायी।

उपायुक्त भोर सिंह यादव, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणी तिर्की ने हरी झंडी दिखाकर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता रथ को रवाना किया।

मौके पर पूर्व सिविल सर्जन डॉ एस पी शर्मा, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leprosy Patient Search Campaign 2023