Breaking :
||संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: यात्रियों के फर्द बयान पर FIR दर्ज||रांची: महिला से ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, ठगे थे एक करोड़ 12 लाख रुपये||लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती व मारपीट, फायरिंग में कई यात्री घायल, हंगामा||गढ़वा: डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को भेजा गया बाल सुधार गृह||मायके से ससुराल जाने के लिए निकली सतबरवा की महिला दूधमुंहे बच्चे के साथ लापता, खोजबीन करने का आग्रह||ED के समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का लगाया आरोप||पलामू: डकैती की योजना बनाते पकड़े गये पांच लुटेरे, हथियार बरामद||क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल||झारखंड के 28 जजों को जिला जज के पद पर प्रोन्नति
Sunday, September 24, 2023
पलामू प्रमंडल

लातेहार: बालूमाथ में लालटेन जलाने के दौरान लगी आग, मां-बेटा झुलसे

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : एकीकृत बालूमाथ थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव अंतर्गत लोदमदाग गांव में लालटेन जलाने के दौरान मां-बेटा झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल मां-बेटा लोदमदाग गांव निवासी राजाराम उरांव की पत्नी महेशरी देवी और बेटा रोहन उरांव हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायल मां-बेटे को सामाजिक कार्यकर्ता आशीष नाथ शाहदेव की मदद से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ अमरनाथ प्रसाद ने उनका इलाज किया। इस घटना में महेशरी देवी और उनके बेटे रोहन उरांव का पैर और चेहरा झुलस गया है। फिलहाल मां-बेटे की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महेशरी देवी अंधेरा देख अपने घर में जल रहे लालटेन में तेल डाल रही थी। इसी दौरान बगल में रखे पेट्रोल में अचानक आग लग गयी। इसकी चपेट में मां-बेटे आ गये।