Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

आज शाम 6 बजे रांची पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री, चाईबासा में कल से मिशन 2024 की होगी शुरुआत

रांची : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोल्हान की यात्रा पर आ रहे हैं। वे आज शाम छह बजे झारखंड पहुंचेंगे। गृहमंत्री की इस झारखंड यात्रा को भाजपा का मिशन 2024 की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री शाम छह बजे विशेष विमान से रांची पहुंचेंगे।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट से वे होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना होंगे। रात्रि विश्राम के बाद सात जनवरी को शाह सुबह 10 बजे एयरपोर्ट से चाईबासा के लिए रवाना होंगे। 10.45 से 12:30 बजे तक टाटा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान विधानसभा -लोकसभा क्षेत्र की कोर कमेटी की बैठक करेंगे। यहां से रांची एयरपोर्ट लौटेंगे और छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो जायेंगे।

इधर, अमित शाह के दौरे को देखते हुए रांची एयरपोर्ट से होटल रेडिसन ब्लू तक के इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में 3 आईपीएस, 4 डीएसपी, 10 इंस्पेक्टर समेत दर्जनों जवान तैनात किये गये हैं।

गृहमंत्री अमित शाह के चाईबासा आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा के तीन महामंत्री और एक अध्यक्ष कैंप कर रहे हैं। गृहमंत्री के चाईबासा आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा को बहुत ज्यादा समय नहीं मिला है, ऐसे में स्वागत को लेकर तैयारियां मिशन मोड में की जा रही है। चाईबासा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू और बालमुकुंद सहाय कैंप कर रहे हैं। संभावना है कि आज बाबूलाल मरांडी भी चाईबासा पहुंचेंगे।

केंद्र से लेकर राज्य तक भाजपा लोकसभा चुनाव मिशन 2024 की तैयारियों में लगी हुई है। साल 2019 के चुनाव में भाजपा की झारखंड में जैसी स्थिति हुई थी, उसे दुरूस्त करना इस यात्रा का उद्देश्य है। देशभर में भाजपा ने 160 सीटों को चुना है, जहां उसे फतह हासिल करनी है। इसमें झारखंड राज्य में कोल्हान प्रमंडल और राजमहल की सीट शामिल है। झारखंड में ये दो क्षेत्र हैं, जहां पिछले चुनाव में भाजपा की स्थिति ठीक नहीं रही थी। झारखंड में भाजपा के तीन मुख्यमंत्री हुए, जिनमें से दो कोल्हान से ही आते हैं। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में रघुवर दास और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ को हार का सामना करना पड़ा था।