Breaking :
||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Saturday, May 4, 2024
खेलझारखंडरांची

झारखंड में जूनियर नेशनल का आयोजन होगा ऐतिहासिक– आलोक दुबे

देश भर के हजारों खिलाड़ियों की आवभगत करेगा झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ

झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के मेजबानी में आगामी 27 से 29 दिसंबर तक रांची में आयोजित होने जा रहे 32वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आयोजन समिति की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में आयोजन को ऐतिहासिक बनाने हेतु सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

32वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता के आयोजन सचिव आलोक दुबे जी ने कहा की झारखंड में पहली बार राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के करीब 25 प्रदेशों ने अपनी सहभागिता की सहमति दे दी है। उन्होंने कहा कि खेल और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन के माध्यम से जहां हम एक दूसरे की संस्कृति, रहन सहन, आपसी मेल जोल को साझा करते हैं। झारखंड हमेशा से ही स्पोर्ट्स के क्षेत्र में देश और दुनिया में अपनी मजबूती दर्ज कराता रहा है। थ्रोबॉल में भी झारखंड अपना परचम लहराएगा। इतने बड़े आयोजन में सरकार की सहभागिता अतिआवश्यक है। खेल प्रेमियों को भी आगे बढ़कर उदारता पूर्वक आयोजन की सफलता में सहयोग करने की आवश्यकता है।

संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि झारखंड की मिली आयोजन की जिम्मेदारी को सफल बनाने हेतु सभी को सर्वस्व सहयोग की भावना के साथ आगे आना होगा। झारखंड में अतिथियों की आवभगत की परिपाटी रही है, हमें इस आयोजन के जरिए इस परिपाटी को आगे ले जाना है साथ ही साथ देश के विभिन्न कोने से आने वाले खिलाड़ियों और पदाधिकारियों के बीच झारखंड की अलग पहचान स्थापित करनी है। बैठक में निर्णय लिया गया की समाज हर तबके को इस आयोजन से जोड़ने हेतु झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न समाजसेवियों और प्रतिनिधियों से मिलकर सहयोग प्राप्त करेगा। साथ ही आयोजन के तैयारियों की समय समय पर समीक्षा हेतु हरेक सप्ताह आयोजन समिति को बैठक होगी।

आज के इस बैठक में मुख्य रूप से डॉ. राजेश गुप्ता, आलोक कुमार दुबे, विजेता वर्मा, लाल किशोर नाथ शाहदेव, नगीना कुमार, सोनू सिंह, नीरज वर्मा, अमित कुमार, नीतीश सिंह, राहुल पांडे, आशुतोष कुमार, प्रशांत पाठक, अमरदीप कुमार, सुमित कुमार, जेबा परवीन, सरस्वती उरांव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।