Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Monday, May 6, 2024
खेललातेहार

प्रीमियर लीग: लातेहार इंडियन ने फाइनल मैच में लातेहार बुल्स को हराकर जीता खिताब

खेल से खिलाड़ियों में होता है शारीरिक व बौद्धिक विकास : पूनम देवी

लातेहार : लातेहार प्रीमियर लीग मुकाबला का समापन समारोह जिला खेल स्टेडियम में संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायती राज पदाधिकारी बंधन लौंग ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि खेल से खिलाड़ियों में शारीरिक तथा बौद्धिक विकास होता है। खेल में भी रोजगार के कई संभावनाएं हैं। इसलिए खिलाड़ियों को नियमित रूप से खेलते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि लातेहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा क्रिकेट के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष, सचिव समेत सभी पदाधिकारी तथा सदस्यों के मेहनत से लातेहार में सालो भर क्रिकेट देखने को मिलता है।

वही जिला पंचायती राज पदाधिकारी बंधन लौंग ने कहा कि लातेहार के खिलाड़ी अच्छे खेल का प्रदर्शन करें तथा आगे बढ़े। इस तरह के आयोजन से लोकल खिलाड़ियों में निखार आता है। जिससे खिलाड़ी आगे बढ़ेंगे तथा जिला, राज्य तथा देश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने कहा कि संसाधन के अभाव के बावजूद संघ द्वारा सालो भर बेहतर कार्य किया जाता है। इसके लिए जिला प्रशासन संघ के पदाधिकारियों को बधाई देता है।

संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने अध्यक्षीय भाषण में बताया कि लातेहार जिला के खिलाड़ी बेहतर क्रिकेट खेल खेले इसके लिए जितनी सुविधा हो सके संघ देने की कोशिश करता है।

संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि पूनम देवी को बुके तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जबकि संघ के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी बंधन लौंग को बुके तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच संचालन सचिव अमलेश कुमार सिंह ने किया और बताया कि लातेहार प्रीमियर लीग में 6 टीम अपने खेल का जौहर दिखाया।

इस लीग का फाइनल मैच लातेहार इंडियन व लातेहार बुल्स के बीच आज खेला गया। जिसमे लातेहार इंडियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 133 रन बनाये। जिसमे राजा बाबू 46 व शाहील कुमार ने 15 रन का योगदान दिया। लातेहार बुल्स की ओर से आशुतोष सिंह 3, राकेश कुमार साहू तथा राजन उरांव ने 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुल्स ने 15.5 ओवर में 82 रन पर पूरी टीम सिमट गयी। जिसमे दीपक कुमार ने 21 तथा राजन उरांव ने 12 रन का योगदान दिया। लातेहार इंडियन की ओर से रौनक दुबे ने 3 विकेट लेकर पूरे टूर्नामेंट का उच्च विकेट टेकर का खिताब जीता। जिसे संघ के उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने पुरस्कृत किया।

लातेहार इंडियन के रहा बाबू बेस्ट बैट्समैन का खिताब जीता। जिसे संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह के द्वारा पुरस्कृत किया गया। मैंन ऑफ़ द सीरीज का खिताब प्रभात कुमार यादव को विशिष्ठ अतिथि बंधन लौंग द्वारा दिया गया। जबकि विनर ट्राफी लातेहार इंडियन को मुख्य अतिथि पूनम देवी, विशिष्ट अतिथि बंधन लौंग के द्वारा दिया गया। वही रनर की ट्रॉफी लातेहार बुल्स को दिया गया। सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मैच के अंपायर श्रवण महली तथा समरेश बदल को सम्मानित किया गया। स्कोरर की भूमिका लवकुश कुमार ने निभाई। उन्हें भी सम्मानित किया गया। मैच का आंखो देखाहाल कमेंट्री मुज्जफर आलम, न्यूटन आनंद तथा आदर्श विशाल ने किया। उन सभी को संघ द्वारा सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन संघ के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने किया।

मौके पर संघ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर, प्रकाश कुमार, कमेटी सदस्य शैलेश कुमार, दिलीप कुमार प्रसाद, दिशा सदस्य रामदेव सिंह, आनंद सिंह, बलराम गुप्ता, जनार्दन प्रसाद, पूर्व क्रिकेटर अश्विनी सिंह, जितेंद्र कुमार समेत सैकड़ों खिलाड़ी व दर्शक उपस्थित थे।