Breaking :
||Video: ED की दबिश, मंत्री आलमगीर के PS के नौकर के घर से मिला नोटों का ढेर||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
Monday, May 6, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में फिर दो नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रांची: खूंटी जिले के कर्रा और जरियागढ़ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में दो नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पहली घटना में कर्रा थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय नाबालिग के साथ नगड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा खुंटा गांव निवासी रोशन केरकेट्टा ने दुष्कर्म किया।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पीड़िता अपने परिवार के सदस्यों के साथ कर्रा थाने पहुंची और प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वहीं, दूसरी घटना जरियागढ़ा थाना क्षेत्र की है। यहां एक नाबालिग के साथ नाबालिग ने दुष्कर्म किया है। इस संबंध में पीड़िता ने जरियागढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया।