Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

दुमका में फिर एक नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या, पेड़ से लटका मिला शव

रांची : दुमका में नाबालिग अंकिता हत्याकांड का मामला शांत नहीं हुआ, वहीं दुमका में ही 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची का शव पेड़ से लटका मिला। बरामद नाबालिग रानीेश्वर थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

जानकारी के अनुसार नाबालिग दुमका में अपने माता-पिता के साथ मजदूरी का काम करती थी। इसी बीच पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा निवासी अरमान नाम के युवक से दोस्ती हो गई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपित ने शादी का झांसा देकर कई बार नाबालिग से दुष्कर्म किया।

शुक्रवार को नाबालिग बच्ची का शव पेड़ से लटका मिला। आशंका है कि नाबालिग के प्रेमी ने उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की घटना को अंजाम दिया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मामले को लेकर मुफस्सिल थाने में आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें लड़की पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

हालांकि पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी खुलासा करने से परहेज कर रही है। पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

शुक्रवार को दिग्घी ओपी क्षेत्र के श्रीअमड़ा में एक नाबालिग का पेड़ से लटका अज्ञात शव बरामद हुआ। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने लड़की का शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटका देखा तो पुलिस को घटना की सूचना दी। पोस्टमॉर्टम के बाद उसकी शिनाख्त नहीं होने के कारण उसे सुरक्षित रखा गया था। शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि मृतका गर्भवती थी।