Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Monday, May 6, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड: सरकारी विभागों में अधिकारियों के प्रमोशन पर हाईकोर्ट ने लगायी रोक

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए राज्य के सभी विभागों के अधिकारियों की प्रमोशन पर रोक लगा दी है। श्रीकांत दुबे व अन्य ने राज्य के डीजीपी और प्रमुख सचिव कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के 3 जून 2022 के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति डॉ. एस एन पाठक की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए आदेश दिया कि प्रमुख सचिव कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग और राज्य के डीजीपी एक हलफनामा दाखिल कर बताएं कि क्या उपरोक्त दोनों आदेश न्याय संगत हैं या नहीं। कोर्ट ने उन्हें 2 हफ्ते में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही मामले की सुनवाई 18 अगस्त को तय की गई है। तब तक प्रमोशन की प्रक्रिया रोक दी जाएगी।

आपको बता दें कि 24 दिसंबर 2020 को राज्य सरकार ने निर्णय लिया था कि अगले आदेश तक किसी भी विभाग में पदोन्नति नहीं दी जाएगी। उस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। बाद में हाईकोर्ट ने 13 जनवरी 2022 को आदेश दिया और 24 दिसंबर 2020 के सरकार के आदेश को निरस्त कर दिया। इसके साथ ही राज्य सरकार को सभी विभागों में सक्षम अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ देने का आदेश दिया गया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इसके बाद 3 जून 2022 को राज्य सरकार के प्रधान सचिव कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने एक आदेश निकाला की प्रोन्नति सभी विभागों में तत्काल प्रभाव से दिया जाएगा। साथ ही यह शर्त लगा दिया कि एसटी / एससी के कर्मी जनरल कैडर में भी वरीयता के आधार पर प्रोन्नति ले सकते हैं। इसके आलोक में राज्य के डीजीपी ने 23 जून 2022 को एक आदेश निकाला जिसमें एएसआई से एसआई के लिए सभी वाहिनी एवं जिला में मनोनयन की मांग किया था। डीजीपी एवं प्रधान सचिव कार्मिक प्रशासनिक एवं सुधार राजभाषा विभाग के आदेश को प्रार्थी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय ने पैरवी की।