Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Saturday, April 27, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

झारखंड: पर्यटकों की नाव पलटी, 9 लोग डूबे, एक सुरक्षित बाहर निकला, 8 लापता, राहत और बचाव कार्य जारी

कोडरमा : जिले के मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचखेरो जलाशय में पर्यटकों की नाव डूबने से नौ में से आठ लोग लापता हैं। एक व्यक्ति तैर कर सुरक्षित बाहर आ गया। ये सभी यहां गिरिडीह जिले से दर्शन करने आए थे। घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है।

डूबने वालों में शिवम सिंह 17 साल, पलक कुमारी 14 साल, दोनों के पिता (प्रदीप सिंह), सीताराम यादव (40 साल) और उनके तीन बच्चे शेजल कुमारी (16 साल), हर्षल कुमार (08 साल), बाउवा ( 05 वर्ष) और पिता प्रफुल्ल सिंह के नाम राहुल कुमार (16 वर्ष) और अमित (14 वर्ष) के नाम शामिल हैं।

एनडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। इधर, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने हादसे को लेकर डीसी से बात की है और राहत कार्य में तेजी लाने को कहा है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के खेतो के बताए जा रहे हैं। रविवार को वे पंचखेरो बांध देखने आए थे। इसी क्रम में वे नाव लेकर बांध में घूमने लगे। नाव जैसे ही बांध के बीच में पहुंची और नाव डूबने लगी। नाव डूबने के बाद इन नौ लोगों में से एक ही प्रदीप सिंह तैर सका, बाकी सभी डूब गए।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा से सांसद अन्नपूर्णा देवी ने हादसे पर कहा कि बांध में लोगों के डूबने की खबर से मैं व्यथित हूं। ईश्वर की कृपा से एक के सुरक्षित निकलने की जानकारी मिली है। बाकी 8 लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कोडरमा और गिरिडीह के उपायुक्त से बात की है। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाने को कहा गया है। स्थानीय कार्यकर्ता भी पूरी तत्परता से बचाव कार्य में लगे हुए हैं।