Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
मनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में सड़क दुर्घटना में दो की दर्दनाक मौत, दो घायल

लातेहार : जिले के मनिका थाना क्षेत्र के नामुदाग में बुधवार की देर रात सवारी गाड़ी व बाइक के आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान रमेश कुमार यादव (20 वर्ष, जुंगूर, मनिका) व नन्द किशोर राम (40 वर्ष, सैदूप, बरवाडीह) के रूप में हुई है। जबकि घायलों में विनोद राम व प्रिंस कुमार का नाम शामिल है। दोनों घायलों को मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के रेफर कर दिया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

स्थानीय लोगों के अनुसार मेदनीनगर की ओर से आ रही सवारी गाड़ी की संतुलन अचानक बिगड़ गयी और विपरीत दिशा से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गयी।

इधर घटना की सूचना पर मनिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया। जबकि दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले आई।