Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Monday, May 6, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

देवघर श्रावणी मेले पर मंडरा रहा कोरोना का साया, लगातार बढ़ रहे मरीज

रांची : राज्य में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। आंकड़े लगभग हर दिन बढ़ रहे हैं। राज्य में मंगलवार को कोरोना के 53 नए मामले सामने आए। इसमें रांची और देवघर ऐसे जिले हैं जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं।

वहीं ये दोनों जिले ऐसे हैं, जहां दो बड़े आयोजन होने वाले हैं। रांची में जहां ऐतिहासिक जगन्नाथ मेला लगने जा रहा है वहीं देवघर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू हो रहा है. ऐसे में दोनों बड़े मेलों का आयोजन कोरोना के साये में होने जा रहा है। दोनों जिलों में कोरोना संक्रमण का बढ़ना चिंताजनक है।

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में मंगलवार को कोरोना के 53 नए मामले सामने आए हैं। इसमें रांची में सबसे ज्यादा मामले हैं। यहां एक दिन में 23 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं देवघर में 11 नए मामले कोरोना के सामने आए। रांची में फिलहाल कोरोना के 131 एक्टिव केस हैं। जबकि देवघर में कुल कोरोना एक्टिव केस 51 हैं।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

कोरोना के नए मामले वाले जिलों की बात करें तो देवघर में 11, धनबाद में 03, पूर्वी सिंहभूम में 10, गोड्डा में 1, गुमला में 1, कोडरमा में 2, रामगढ़ में 1, रांची में 23 और पश्चिमी सिंहभूम में 1 नए मामले सामने आये हैं।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

हालांकि, कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।