Breaking :
||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

झारखंड के पारा शिक्षकों के बीच मतभेद, एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा भंग

रांची : स्थायी एवं सेवा शर्त नियमों को लेकर चल रहे आंदोलन को गति देने के लिए विभिन्न पारा शिक्षकों की यूनियनों को मिलाकर गठित एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा को भंग कर दिया गया है।

मोर्चा के संयोजक विनोद बिहारी महतो ने झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक किरण कुमार पासी को लिखित जानकारी दी है। अब होने वाली बैठकों में उन्होंने विभिन्न समूहों के नाम पत्र जारी कर संबंधित यूनियनों के पदाधिकारियों को बुलाने का अनुरोध किया है।

इसके साथ ही महतो ने अपने पत्र में झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद तिवारी को बताते हुए उनके नाम से पत्र जारी करने का अनुरोध किया है। जबकि मोर्चे में शामिल इस संघ के अध्यक्ष ऋषिकेश पाठक थे। इसको लेकर विवाद हो सकता है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इधर, सामुदायिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद बिहारी महतो ने कहा है कि यदि भविष्य में कोई आंदोलन शुरू हुआ तो मोर्चा बनाया जाएगा।