Breaking :
||Video: ED की दबिश, मंत्री आलमगीर के PS के नौकर के घर से मिला नोटों का ढेर||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
Monday, May 6, 2024
लातेहार

ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किए बिना DVC को तुबेद में नहीं करने दिया जाएगा प्रवेश : आजसू

आजसू पार्टी ने स्थापना दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया

लातेहार : आजसू पार्टी जिला समिति द्वारा लातेहार जिले के लक्ष्मी होटल में बुधवार को पार्टी का स्थापना दिवस संकल्प दिवस के रूप में झारखंड आंदोलन के शहीदों के चित्रों पर फूल चढ़ाकर मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने की और बैठक का संचालन जिला सचिव वीरेंद्र ठाकुर ने किया और इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव जितेंद्र कुमार सिंह और आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव बुद्धिजीवी मंच केके मिश्रा मौजूद रहे।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस मौके पर अमित पांडे ने कहा कि आजसू पार्टी स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मना रहा है। लातेहार जिला प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है, फिर भी लातेहार जिले को पिछड़े जिले के रूप में मान्यता प्राप्त है। जिले में कई कंपनियां प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रही हैं और कई इसके लिए तैयारी कर रही हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

डीवीसी कंपनी तुबेद में एक खदान खोलने की तैयारी कर रही है, जिसमें जमीन मुआवजे में भारी गड़बड़ी कर रही है। कुछ दबंग लोगों को साथ रखकर ग्रामीणों का दमन किया जा रहा है। डीवीसी को पहले सभी ग्रामीणों को नौकरी मुआवजे की नीति से संतुष्ट करना चाहिए। खदान खुलने के बाद परिवहन मार्ग क्या होंगे, कंपनी द्वारा सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए हैं, यह स्पष्ट किया जाए उसके बाद वे तुबेद में कदम रखें।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

आजसू पार्टी डीवीसी की गलत नीतियों का विरोध करती है। मौके पर संगठन के विस्तार और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सरवन पासवान, बिट्टू दास, सदर प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव, सचिव यशवंत कुमार पासवान, चंदवा प्रखंड अध्यक्ष विवेक कुमार दुबे, बरियातू प्रखंड अध्यक्ष विनोद राम, मनिका प्रखंड अध्यक्ष चंदन गुप्ता, कृष्ण सिंह चेरो, दिनेश दुबे, अनिल पासवान, श्रवण उरांव, सद्दाम अंसारी, रोशन अंसारी, अरविंद पासवान, सिकंदर सिंह, शंकर उरांव, अजीत लोहरा, रुपेश, राजेंद्र राम, विजय कुमार, दीपक कुमार पांडे, शिवा राणा, हरेंद्र भगत, चंदन प्रसाद, एजाजुल अंसारी, वारिस अख्तर, अरमान आलम, मोहन उरांव, महेंद्र सिंह, योगेश्वर राम मौजूद थे।

AJSU Party Latehar