Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडनौकरी

झारखण्ड : 921 पदों पर बहाली के लिए विज्ञप्ति जारी, जानिए कब शुरू होगा आवेदन

झारखण्ड नगरपालिका वैकेंसी : झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग ने कुल 921 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इसमें में कुल 06 विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

न्यूनतम योग्यता :-

अभ्यर्थियों को मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट झारखंड राज्य में अवस्थित मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है तथा अभ्यर्थियों को स्थानीय रीति रिवाज भाषा एवं परिवेश का ज्ञान होना अनिवार्य है .

अधिकतम उम्र सीमा :-

  1. अनारक्षित एवं कार्थिक कमजोर वर्ग – 35 वर्ष
  2. अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग – 37 वर्ष
  3. महिला अनारक्षित – 38 वर्ष
  4. अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति पुरुष एवं महिला – 40 वर्ष

इसे भी पढ़ें :- व्हाट्सएप में आया नया फीचर, मार्क जुकरबर्ग ने दी जानकारी

आरक्षण :-

आरक्षण का दावा करने वाले सभी वर्ग के अभ्यर्थियो को स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र निर्गत करना होगा . किसी जाति विशेष से फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी को जाति प्रमाण पत्र होना आवश्यक है.

आवेदन करने की तिथि :-

30-05-2022 से 29-06 2022

परीक्षा का स्वरूप एवं पाठ्यक्रम :-

परीक्षा एक चरण में ली जाएगी। यह मुख्य परीक्षा कहलाएगी। इस परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ तथा बहुविकल्पीय उत्तर युक्त होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के 3 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर के लिए 1 अंक काट लिया जायेगा।

लिखित परीक्षा ( मुख्य परीक्षा) में निम्नलिखित तीन पत्र होंगे –

  1. पत्र 1 – भाषा ज्ञान
  2. पत्र 2 – क्षेत्रीय/ जनजातीय भाषा ज्ञान पत्र
  3. पत्र 3 – सामान्य ज्ञान, तकनीकी/विशिष्ट विषय

इसे भी पढ़ें :- इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका, पॉलीटेक्निक में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू

आवेदन ऑनलाइन जमा करने के लिए और ज्यादा जानकारी के लिए JSSC की ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट करें :-

http://www.jssc.nic.in/

आवेदन लिंक :-

आवेदन लिंक खुलते ही यहाँ लिंक उपलब्ध करा दिया जायेगा।

आवेदन शुल्क :-

Rs 100

official notification डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें :-

http://www.jssc.nic.in/notices/advertisement-jharkhand-municipal-service-combined-competitive-examination-2022

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

झारखण्ड नगरपालिका वैकेंसी