पलामू: बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड पर चालकों से रंगदारी वसूलते चार धराये, जेल
पप्पू कुमार / मेदिनीनगर
मेदिनीनगर : शहर के बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड पर चालकों से रंगदारी वसूलने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नेपाली, राजन, पूजा और नटरू शामिल हैं। सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया।
वहीं शहर थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जानकारी मिल रही थी कि बस स्टैंड और टेंपो स्टैंड से कुछ लोगों के द्वारा अवैध वसूली की जा रही है और टेंपो चालकों से रंगदारी की मांग कर परेशान किया जा रहा है। इसी सूचना पर शहर थाना पुलिस चारों आरोपियों को अवैध वसूली करते रंगे हाथ पकड़ कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार नेपाली पर पहले भी बस स्टैंड से रंगदारी वसूलने के आरोप में जेल जा चुका है।