Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
खेलझारखंडपलामू प्रमंडललातेहार

सभी की भागीदारी से लातेहार में होगा भव्य सब जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन : जिला खेल पदाधिकारी

लातेहार में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को किया जायेगा आमंत्रित : प्रवीण मिश्रा

लातेहार: जिला स्टेडियम स्थित वॉलीबॉल खेल मैदान में आयोजित 23वीं सब जूनियर झारखंड राज्य बालक-बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता लातेहार के सफल आयोजन को लेकर जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।

झारखंड वॉलीबॉल संघ द्वारा लातेहार वॉलीबॉल एसोसिएशन को इस चैम्पियनशिप की मेजबानी 2 से 5 नवंबर तक प्राप्त हुई थी। झारखंड महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 एवं पर्व त्योहारों के कारण आयोजन तिथि में संशोधन किया गया है। संशोधित तिथि की सूचना शीघ्र ही झारखंड वालीबाल संघ द्वारा निर्धारित की जायेगी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया जिला खेल पदाधिकारी, लातेहार संजीत कुमार ने कहा कि लातेहार में आयोजित इस प्रतियोगिता को सभी की सहभागिता से भव्य व ऐतिहासिक बनाया जायेगा।

साथ ही बैठक में कई उप समितियां का गठन किया गया जिसमें खेल मैदान संयोजक सुमित उरांव व जीवन किशोर मिंज व सुधीर खाखा सदस्य, उपकरण संयोजक सुरेश उरांव व कमलेश उरांव सदस्य, पुरस्कार वितरण संयोजक सरिता एक्का व अमिता रंजना मिंज सदस्य, जलपान संयोजक तरसीयूश कुजूर व शंभू ठाकुर, आसिफ अली प्रिंस, मो वाहिद अंसारी सदस्य, आवास संयोजक व सदस्यों में बालिका वर्ग में सरिता एक्का और अमित रंजन मिंज तथा बालक वर्ग में सचिन गुंदुआ, शुभम कुमार साव, सोमनाथ उरांव और आनंद उरांव को बनाया गया।

बैठक में आयोजन सचिव प्रवीण मिश्रा के द्वारा चैंपियनशिप आयोजन के लिए खेल मैदान-कोर्ट-ट्रैक, साथ ही आवश्यक खेल उपकरण तैयार करना। सूचना को इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में प्रसारित और अद्यतन करने समेत उद्घाटन एवं समापन समारोह हेतु मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों पर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा भारतीय पदक विजेताओं महिला पुरुष खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान बतौर अतिथि आमंत्रित करने पर विचार विमर्श किया गया।

Latehar volleyball championship news