बालूमाथ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक घायल, रिम्स रेफर
शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ
लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित वन चेक नाका के पास हुई बाईक दुर्घटना में बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय की रहमत नगर मोहल्ला निवासी मौलाना कारी अताउल्लाह के पुत्र मोहम्मद सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
घायल युवक को स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर सुरेश कुमार ने घायल मोहम्मद सलमान की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।
इस घटना में घायल युवक के कंधे की एक हड्डी टूट गयी है और शरीर के अन्य अंगों में भी चोटें आईं हैं। जानकारी के अनुसार युवक पेट्रोल पंप से तेल लेकर अपने घर लौट रहा था इसी बीच वह दूसरे वाहन की चपेट में आ जाने से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।