Breaking :
||जहां कभी लगती थी माओवादियों की जन अदालत आज वहां लग रही है सरकार की अदालत||अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- जो पुरुष परस्त्री के साथ घूमता है, वह नरक में जाता है||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात बीमारी से सात पशुओं की मौत, दो अन्य बीमार, मुआवजे की मांग||चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को देखते हुए रांची स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, लोगों को दी सलाह||नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात||पलामू के TSPC एरिया कमांडर की रिम्स में इलाज के दौरान मौत||केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 को आयेंगे रांची||कटे-फटे कपड़े पहनना दरिद्रता की पहचान, सनातन की नहीं : देवकीनंदन ठाकुर||दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के जरिये करोड़ों की ठगी करने के आरोपी को पलामू से पकड़ा||पलामू: शादी की सालगिरह पर पति का इंतजार कर रही महिला की तड़प-तड़प कर मौत
Wednesday, November 29, 2023
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में सड़क हादसे में दो गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर, लोगों ने किया हंगामा

अस्पताल में चिकित्सक नहीं रहने पर लोगों ने किया हंगामा

लातेहार : मनिका-मटलौंग पथ सेमरहट के पास शनिवार की देर रात बाइक और साइकिल के आमने सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में बीरेंद्र मांझी चरखावा टांड़ मनिका और दुंदु गांव निवासी अनिल राम शामिल है।

घायलों को स्थानीय लोगों ने मनिका अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों के प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टर नहीं रहने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। बाद में स्वास्थ्य कर्मी सत्येंद्र कुमार ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मिली जानकारी के अनुसार बिरेंद्र साइकिल से मटलोंग से मनिका की ओर आ रहा था। वहीं अनिल राम मनिका से दूंदू बाइक से जा रहा था। इसी बीच सेमरहट गांव के पास बाइक असंतुलित होकर साइकिल से टकरा गया।

इस हादसे में साइकिल सवार बीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका चेहरा पूरी तरह से फट गया। वहीं अनिल को भी सिर में गहरी चोट आई है। सिर फट गया है। बीरेंद्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी राणा भानू प्रताप सिंह को सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल का जायजा लिया। मौके पर अनेक लोग उपस्थित थे।