Breaking :
||पलामू व गढ़वा का मोस्ट वांटेड छोटू रंगसांज हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार||लातेहार: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, पुत्र की मौत, पिता समेत दो घायल||पलामू में तीन हत्या के मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार||झारखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी, 30 और 31 मार्च को बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन||नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार||सनकी प्रेमी ने लड़की के छोटे भाई की कर दी हत्या, गिरफ्तार||पलामू: होली मिलन समारोह में चाकूबाजी, दो सगे भाई घायल, बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार||पलामू में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े दो की गोली मारकर हत्या, पिछले 48 घंटे में 5 हत्यायें||पलामू: आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Thursday, March 28, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में JJMP के दो उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार, एक लातेहार का

पलामू : चैनपुर थाना क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी से जुड़े हैं। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस एके-47 और देसी पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादियों को जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र के अवसाने में ग्रामीणों ने फायरिंग की आवाज सुनी थी। गांव वाले उस इलाके से जा रहे थे जहां गोलीबारी हुई थी। इसी क्रम में ग्रामीणों द्वारा दो युवकों को भागते देखा गया। बाद में ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किया गया उग्रवादी नागेंद्र सिंह चैनपुर के चांदो का रहने वाला है। जबकि राहुल कुमार सिंह लातेहार के छिपादोहर का रहने वाला है।

दोनों ने पुलिस अधिकारियों को बताया है कि जेजेएमपी के एरिया कमांडर सूरज ने अवसाने इलाके में दहशत फैलाने के लिए एके-47 से फायरिंग की थी। फायरिंग के बाद ग्रामीणों को आते देख सूरज फरार हो गया। उसके साथ उसके अन्य दो साथी भी भाग रहे थे लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।

चैनपुर थाना प्रभारी अक्षय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों उग्रवादियों को जेल भेज दिया गया है। दोनों ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी जेजेएमपी के लिए लेवी, हथियार और अन्य सामग्री मुहैया कराते थे। पुलिस सूरज की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चला रही है।