Saturday, March 22, 2025
पलामूपलामू प्रमंडलसतबरवा

सतबरवा की जनता ने बीडी राम पर जताया पूरा भरोसा : सांसद प्रतिनिधि

सतबरवा(पलामू): पिछले लोकसभा चुनाव में पलामू संसदीय सीट पर भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। वोटों के अंतर के लिहाज से यह बड़ी जीत मानी जा रही है।

सतबरवा प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार ने कहा कि प्रखंड के मतदाताओं ने भाजपा को खुलकर समर्थन दिया है, जिसका परिणाम विष्णु दयाल राम की यह बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि सतबरवा प्रखंड के चारों पंचायतों में कुल 12084 वोट पड़े। जिसमें से 8084 वोट भाजपा को मिले जबकि यहां से भाजपा की जीत का अंतर 4911 रहा।

उन्होंने इस जीत के लिए प्रखंडवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत, सांसद विष्णु दयाल राम का क्षेत्र के प्रति समर्पण और मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं का असर है।

Satbarwa Palamu Latest News