बालूमाथ के मारंगलोईया जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव
चतरा : टंडवा-बालूमाथ सीमा पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के मारंगलोईया जंगल में मंगलवार दोपहर पेड़ से लटकता हुआ एक अज्ञात महिला का शव मिला है। ग्रामीणों ने शव देखे जाने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से महिला के शव को पेड़ में फंदे से नीचे उतरवाया। शव को उतरवाने के उपरांत देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला ने पन्द्रह-बीस दिनों पूर्व आत्महत्या किया है। लम्बे समय से शव के पेड़ से लटके होने कारण शव सुखने के साथ बदबू देने लगा है। मामले को लेकर पुलिस की टीम ने बताया कि महिला का फिलहाल पहचान नहीं हो पाया है। महिला लाल रंग का छिटदार ब्लाउज व हरा रंग की साड़ी पहनी है।
Balumath Latehar Latest News